Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभाकक्ष में उप निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र सुवासरा के संबंध में कोरोना से बचाव में क्या क्या सावधानी रखनी है। इस संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उप निर्वाचन के दौरान कोरोना से संबंधित जो भी पारदर्शी सिद्धांत है, उसकी मॉनिटरिंग करने के लिए कोविड-19 निगरानी दल का गठन किया जाए। यह दल प्रतिदिन मोनिटरिंग करेगा एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। चुनाव के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि 15% के स्थान पर 20% कर्मचारी अतिरिक्त लगाएं अर्थात 20% कर्मचारी रिजर्व के रूप में होना चाहिए।

Category

🗞
News

Recommended