Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन। देर रात न्यू इंद्रा नगर में रहने वाले युवक पर पड़ोस में रहने वाले बदमाश ने दुश्मन के साथ रहने की बात को लेकर पिस्टल से गोली चलाकर प्राणघातक हमला किया। युवक झुका तो गोली नहीं लगी इस पर बदमाश ने पिस्टल की मूठ से सिर पर हमला किया और फेंककर भाग गया। नीलगंगा पुलिस ने बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पिस्टल बरामद की है। राहुल पिता गोपाल लोहिया (25 वर्ष) निवासी न्यू इंद्रानगर फर्नीचर का काम करता है। देर रात 12 बजे के करीब वह अपने दोस्त अंशुल के घर से लौट रहा था तभी पास में रहने वाले विनोद उर्फ चूहा पिता अमृतलाल ठाकुर (35 वर्ष) ने राहुल को बुलाया और कहा कि तू मेरे दुश्मन चेतन प्रजापत के साथ क्यों रहता है इसी बात को लेकर विनोद ने पिस्टल निकाली और फायर कर दिया। राहुल ने बताया कि वह झुक गया इस कारण गोली दूसरी ओर चली गई लेकिन विनोद ने उसी पिस्टल की मूठ से सिर में हमला कर घायल कर दिया और पिस्टल वहीं छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना तुरंत नीलगंगा पुलिस को दी। पुलिस ने घायल राहुल को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती कराया और मौके से पिस्टल व कारतूस का खोखा बरामद किया। आरोपी पर कई अपराध हैं दर्ज पुलिस ने बताया कि विनोद उर्फ चूहा के खिलाफ थाने में पास्को, 354, मारपीट सहित कई अपराध पूर्व से दर्ज हैं। वह क्षेत्र का आदतन बदमाश है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

Category

🗞
News

Recommended