Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में सराफा व्यापारी की आंख में मिर्च डालकर लूट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को दुकानदार बताकर व्यापारी से सोने के आभूषण देखने के लिए लिए थे और आभूषण लेने के बाद व्यापारी की आंख में मिर्च डालकर भागने का प्रयास किया। हालांकि व्यापारी द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद अब पुलिस आरोपी से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने व्यापारी से लगभग 45 ग्राम सोना लूटने का प्रयास किया था।

Category

🗞
News

Recommended