Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नोएडा के लिए कोरोना महामारी और सीमित लॉकडाउन के बीच एक अच्छी खबर आई। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के परिणाम में नोएडा ने एक साल में125 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। रिजल्ट में नोएडा को यूपी का पहला और देश का 25वां सबसे साफ-सुथरा शहर घोषित किया गया है। नोएडा ने यह करिश्मा एक से 10 लाख की आबादी वाले देश के 382 शहरों के बीच किया। स्वच्छता सर्वक्षण-2018 में नोएडा का नंबर 324वां था। जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में नोएडा को 150वें स्थान पर ही संतोष करना पड़ा था। लेकिन, नोएडा प्रशासन की लगन ने शहर को गौरवांवित होने का मौका दिया है। इस कामयाबी से उत्साहित नोएडा प्रशासन अब मिशन-2021 की तैयारी में जुट गया है।

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा शहर ने ओडीएफ++ श्रेणी और गार्वेज फ्री श्रेणी में भी थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राधिकरण ने लगभग 60 कम्यूनिटी टॉयलेट, 140 पब्लिक टॉयलेट, 10 पिंक टॉयलेट, 115 यूरिनल का निर्माण कराया गया है। इनकी नियमित साफ सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए। कुछ टॉयलेट पर इन्सीनेटर्स और नैपकिन वेन्डिंग मशीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर दो हजार से अधिक डस्टबिन लगाए गए हैं। उनमें सूखा, गीला और खतरनाक अपशिष्ट के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। ई-वेस्ट कचरे के लिए 20 स्थानों पर ई-वेस्टबिन लगे हैं। प्लास्टिक बॉटल और अन्य बेकार चीजों के समुचित निष्पादन के लिए क्रसिंग मशीस/ वेन्डिंग मशीन लगाई गई हैं। सीईओ ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनज शहर के हर सफाई कर्मचारियों के लिए पीपीई किट उपलब्ध कराई गई है। सफाई कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमीट्रिक मशील लगाई गई है। सभी सफाईकार्मियों को ट्रेनिंग दी गई और बीमा की सुविधा दी गई है।

Category

🗞
News

Recommended