Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लूट खसोट की दुकान खोल रखी है विद्युत मंडल ने मंदसौर जिले के गरोठ विद्युत मंडल के अंदर अनुमानित खपत के नाम पर हो रही है उपभोक्ताओं से जमकर लूट की गई है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि बने पड़े हैं मौन, उपभोक्ताओं का जमकर हो रहा है शोषण। मामले का खुलासा एक उपभोक्ता राम दयाल मालवीय जब अपने बिल को लेकर के मंडल कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि मेरा मीटर चालू है कुल खपत 18 हुई जिसे आंखलित खपत कर 77 करके बिल थमाया गया, जिससे राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना को पलीता लगाकर विद्युत मंडल कंपनी अपना जेब भर रही है। और जो सब्सिडी जनता को मिलना चाहिए थी उसका फायदा सीधे-सीधे कंपनी उठा रही है ,जिस पर उपभोक्ता राम दयाल ने सीधे-सीधे यह आरोप लगाए कि यह नया तरीका है उपभोक्ताओं के साथ डकैती का ,और यहां के इंजीनियर बिन पढ़े-लिखे फर्जी तरीके से अपने पद पर विराजमान करके जनता के साथ लूट कसोट मचा रहे हैं । यह कोई शिक्षा प्राप्त नहीं होने के बाद भी कुछ तो भी गणित के आंकड़े बनाकर जनता के साथ छलावा करके जनता की सब्सिडी का पैसा राज्य सरकार से अपनी कंपनी के खाते में जमा करवा रहे हैं , यह तो हुई सिर्फ एक उपभोक्ता की बात ऐसे इस डी .सी. में कई उपभोक्ता होंगे जिन की राशि करोड़ों से बढ़कर भी हो सकती है? एक जांच का विषय है ,पूर्व की कमलनाथ सरकार द्वारा जनता को काफी राहत दी गई थी उसके विपरीत गरोठ विधायक दैवीलाल धाकड इस मुद्दे को नहीं उठाने से उनकी विधानसभा के लोग मंडल के जिम्मेदारों के द्वारा ठगे जा रहे हैं!

Category

🗞
News

Recommended