Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ग्रेटर नोएडा के थाना नालेज पार्क की पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार को देर रात को चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशो से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे गिराफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इसका एक साथी अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फरार होने में सफल गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घायल हुए बदमाश की पहचान 25 हजार के इनामी बदमाश आज़ाद के रूप में हुई है, उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, 315 बोर का एक जिन्दा कारतूस और स्पलेंडर मोटर साइकल बरामद की है।


ग्रेटर नोएडा ज़ोन-3 के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि एसएचओ नॉलेज पार्क पुलिस टीम के नासा गोल चक्कर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो सन्दिग्ध व्यक्ति स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार नासा गोल चक्कर से शारदा गोलचक्कर की तरफ जा रहे थे। जिन्हें टॉर्च का इशारा कर रुकने के लिए कहा था जो नहीं रुके, भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो गोल चक्कर से एलजी गोल चक्कर की तरफ मुड़ गए, तभी पुलिस की एक अन्य टीम को सामने से आता देखकर स्वयं को घिरा समझ पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया पुलिस की जवाबी कार्रवाही में एक बदमाश के बाएं पैर की पिंडली पर गोली लगी। जिससे वह घायल हो कर गिर पड़ा, दूसरा बदमाश पास में खाली खेतों में खड़ी झाड़ियों से घुस कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

Category

🗞
News

Recommended