Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बरसाना में राधाष्टमी का मेला स्थगित कर दिया गया है । बाहर से आने वाकई श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है ।जिला प्रशासन ने इसका निर्देश भी जारी कर दिया है । मंदिर के अंदर परम्परा गत रूप से सेवा पूजा जारी रहेगी । राधाष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिये मंदिर के पट पहले से ही बंद है । एसडीएम प्रशासन ने भी उच्च अधिकारियों सहित यूपी हरियाणा राजस्थान के आधा दर्जन जिलों को बरसाना में आयोजित होने वाले राधा अष्टमी मेला में भीड़ रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। भेजे पत्र में अपने क्षेत्र में राधा अष्टमी मेला निरस्त होने का वृहद प्रचार कराने का अनुरोध किया है। नगर की समस्त सीमाएं सील रहेंगी वहीं कस्बे में कस्बे के ही नागरिकों को आधार कार्ड से प्रवेश मिलेगा ।

Category

🗞
News

Recommended