Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा जनपद में फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस रविवार को आईटीआई चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बाइक के जरिए किसी घटना को अंजाम देने जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने एक बाइक को आता देखा, जिसको रोकने का इशारा किया, लेकिन बाइक चालक बाइक को लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 2 चोरी की बाइक बरामद की।

Category

🗞
News

Recommended