Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जनपद में फेफना कस्बे में टीवी पत्रकार रतन सिंह (Journalist Ratan Singh) की हत्या (Murder) के बाद सियासत भी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में मंगलवार को मृतक परिजनों से मिलने बलिया जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि सलोन पुलिस ने पहले उनका बलिया जाने से रोका, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नहीं माने. वो बलिया जाने के लिए पुलिस के अधिकारियों से जिद करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार के गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके लाई है. उधर, गिरफ्तारी की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा गेस्ट हाउस के बाहर लगा हुआ है.

Category

🗞
News

Recommended