Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मौजपुर में एक नवजात शिशु को कोई आधी रात के करीब खेत में फेंक गया। आपको बताते चलें कि बच्ची को खेत में फेंकने के बाद उसने यह भी नहीं सोचा कि नवजात बच्ची का क्या होगा लेकिन जा जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। यह कहावत एकदम सटीक बैठती है। वही जब सुबह गांव की महिलाएं शौच के लिए गई तो बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। जब पास जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची पड़ी थी। उन्होंने बच्ची को गोद में उठाया और घर लेकर आई और डेरापुर सीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसके स्वस्थ होने की पुष्टि की। इसके बाद विमल पाल ने अपनी बहन को बुलाकर बच्ची को गोद दे दिया। 

Category

🗞
News

Recommended