Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इस वजह से युवक ने दिया था घटना को अंजाम, गिरफ्त में आने पर युवक ने सुनाई दास्तां
#lockdown #coronavirus #ghatna #yuvak #dastan #police #arrested
कानपुर देहात-जिले के बारा गांव में किसान राकेश की गई निर्मम हत्या के मामले में अकबरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। वहीं पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया लोहे का सब्बल, लोहे की चाकू, एक मोटरसाइकिल व कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी तौफीक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी भागने की फिराक में बारा गांव के बाहर नेशनल हाईवे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी पुलिस ने हत्यारोपी तौफीक को धर दबोचा। कानपुर देहात के पुलिस कप्तान अनुराग वत्स ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है।

Category

🗞
News

Recommended