Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

भारतीय किसान संघ ने कोविड 19 को देखते हुए हर साल की तरह इस बार बलराम जयंती का आयोजन भी कुछ अलग तरीके से किया। जयपुर जिले की सभी तहसीलों में बलराम जंयती का कार्यक्रम घर घर मनाया गया। संघ के सांगानेर तहसील के कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोतडावाला गौशाला परिसर स्थित बलराम मंदिर में ध्वजा चढ़ाई और भगवान बलराम से प्रार्थना कि की देश को कोरोना जैसी महामारी से मुक्त करें और भारत के किसानों को धन धान्य से सम्पन्न करें ताकि देश अन्न भंडारण में विश्व में अव्वल हों। हर वर्ष की भांति निकाले जाने वाली शोभा यात्रा को स्थगित करते हुए केवल पांच कार्यकर्ता ही पदयात्रा में शामिल हुए और मुहाना ग्राम की गुरू महाराज की बगीची से ध्वजा के साथ पदयात्रा करते हुए जोतड़ावाला गौषाला स्थित बलराम मंदिर पहुंचे।

Category

🗞
News

Recommended