Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर चलाया जा रहा ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत उज्जैन सिटी एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला के आदेशानुसार उज्जैन शहर पुलिस लगातार अवैध तरीके से संचालित होने वाले धंधों पर दबिश मारकर कार्रवाई कर रही है। थाना चिमनगंज प्रभारी महेंद्र सिंह परमार को मुखबिर से सूचना मिली गायत्री नगर में कुछ महिलाएं मिलकर सेक्स रैकेट चला रही है उसी दौरान थाना प्रभारी ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा और मौके से चार युवक 4 महिलाएं गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। जिस स्थान से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था, उसी स्थान से कहीं आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है। एक महिला इंदौर की और एक महिला मंदसौर की एक देवास की तीन महिला उज्जैन की बताई जा रही है। 

Category

🗞
News

Recommended