Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सोफिया पेरेंट्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

स्कूल के मुख्यद्वार पर किया विरोध प्रदर्शन
स्कूल प्रिंसिपल को दिया ज्ञापन
सोफिया पेरेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले स्कूल फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर आज अभिभावकों ने स्कूल के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। हल्की बारिश के बीच बड़ी संख्या में अभिभावक वहां पहुंचे और सरकारी एडवाइजरी का पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ में बैनर लेकर खड़े हुए। बैनर में नो स्कूल नो फीस, स्कूल इज द टेंपल ऑफ विजडम नोट ए बैंक स्लोगन लिखे हुए थे। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल प्रिंसिपल एसोसिएशन के लोगों को डेलिगेशन के रूप में बात करने के लिए बुलाया था। हमने उन्हें ज्ञापन दिया है कि अप्रेल मई और जून की फीस माफ की जाए और बाकी की फीस में से ट्यूशन फीस का 25 फीसदी ही लिया जाए, क्योंकि टीचर्स ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाई करवा रही हैं । इसी बात का ध्यान रखते हुए अभिभावक स्कूल को २५ फीसदी फीस देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया प्रिंसिपल सिस्टर ने आश्वासन दिया है कि ज्ञापन को अजमेर में मिशनरी बोर्ड में भेज दिया जाएगा और उन्होंने इसे लेकर पेरेंट्स से कुछ समय मांगा है।
एसोसिएशन के सदस्य अनिल भीमपुरिया ने बताया कि स्कूल की तरफ से 1 अगस्त को व्हाट्सएप के जरिए नोटिस जारी किया गया था कि यदि १० अगस्त तक स्कूल की फीस जमा नहीं कराई गई तो 10वीं 12वीं क्लास के बोर्ड के रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाएंगे। इसे लेकर हमने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया था और अब स्कूल के बाहर फीस को लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया क्योंकि पिछले 5 महीने से लोगों की आर्थिक स्थिति बेइंतहा खराब हो चुकी है।

Category

🗞
News

Recommended