Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चलती हुई कार अचानक बनी आग का गोला
#lockdown #coronavirus #aagkagola #car #hadsa
कानपुर देहात-जिले के अकबरपुर कोतवाली के रनिया चौकी क्षेत्र के रायपुर बम्बे के समीप देर रात कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर रनिया चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घण्टे के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान भयावह आग का दृश्य देख दोनों तरफ गुजरने वाले वाहन ठहर गए।
पुलिस ने बताया कि कार मालिक महेंद्र प्रकाश शुक्ला व चालक मोनू शुक्ला उन्नाव से अपने गांव भीखमपुर जिला औरैया स्कोडा कार से जा रहे थे। जैसे ही वह रायपुर सीमा के पास पहुचे तो चालक को इंजन में कुछ समस्या समझ मे आई।

Category

🗞
News

Recommended