Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ऐ.सी. भारत गैस एजेंसी के बुकिंग किये हुए 32 गैस सिलेंडर को टेम्पो में लोड कर डिलेवरी करने थाना एत्माउद्दौला के प्रकाश नगर के पाती राम मंदिर पर पहुंचा व लोगो को सिलेंडर देने के बाद कई ग्राहको ने सिलेंडर में कम गैस होने की बात कही तो हॉकर ने ने उन्हें दूसरा सिलेंडर देने से मना कर दिया व बोला पूरी गेस है। ग्राहकों ने जब सिलेण्डर को तोला तो उसमें ढाई किलो से तीन किलो गैस कम थी। ग्राहकों ने तत्काल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को फोन पर शिकायत की। घटतौली की सूचना पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विमल सिकरवार मोके पर पहुंच गए व टेम्पो को पकड़ लिया। अधिकारी ने सभी क्षेत्रीय जनता के सामने टेम्पो में कुल 32 सिलेंडर लदे हुए थे जिसमे से क्षेत्रीय अधिकारी ने 32 सिलेंडरों में से केवल 10 सिलेंडरों का माप करवाया। 10 सिलेंडरों में से 4 सिलेंडरों में ढाई से तीन किलो के बीच गैस कम पाई गई। अधिकारी भी पूरी कार्यवाही करने से बचते नज़र आये। अगर अधिकारी सारे 32 सिलेंडरों का माप कराते तो केवल 4 ही नही बल्कि आधे से ज्यादा सिलेंडर घट तौली के मिलते। अधिकारी का कहना है कि हॉकर के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है व घटतौली के मामले की सारी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended