Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा जनपद के इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत औरैया जनपद की रहने वाली एक महिला अपनी बच्ची को इकदिल क्षेत्र में दिखाने आ रही थी तभी अचानक रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उस बच्ची ने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। इसके बाद बच्ची की मौत को देख महिला भी बेहोश हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Category

🗞
News

Recommended