Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसोला में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान छत पर चढ़ने वाला जिन्ना गिर जाने से एक महिला की दबकर मौत हो गई जबकि 1 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को कांधला के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है और भी कई लोग घायल अवस्था में हैं जिनका उपचार गांव में ही चल रहा है। थाना क्षेत्र के गांव जसाला का है, ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि जसाला निवासी रुहेला कश्यप के यहां  कथा का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि कथा का कार्यक्रम समापन के बाद छत के ऊपर प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया था। तभी जिन्ने पर अधिक भार होने के कारण जिन्ना गिर गया जिसमें दबकर गांव निवासी जनेश्वरी पत्नी जगबीरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

Category

🗞
News

Recommended