Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पत्नी व दोनों सालियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
- एएओ की हत्या व शव के टुकड़े-टुकड़े करने का मामला
जोधपुर.
गौने से बचने के लिए कृषि विभाग में एएओ पति की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर सीवरेज लाइन में डालने के मामले में रिमाण्ड पर चल रही पत्नी व दो सालियों को बनाड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि प्रकरण में रिमाण्ड पर चल रही बोरुंदा में डांगों की ढाणी निवासी सीमा पुत्री पोकरराम जाट, उसकी बहन प्रियंका व बबीता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अजमेर जेल में बंद करवा दिया। तीनों आरोपी पिछले तेरह दिन से रिमाण्ड पर थी। इस मामले में तीनों बहनों के अलावा कांटिया निवासी भींयाराम जाट व पशु चिकित्सक डॉ राजेश चितारा को भी न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है।

Category

🗞
News

Recommended