Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित आधा दर्जन लोग कोरोना पाजिटिव मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले को सैनेटाईजर कराने के साथ हीं मोहल्ले की गली को सील कर दिया है। मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित आधा दर्जन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पहुंचकर सभी लोगों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पालिका कर्मचारियों के साथ मोहल्ले को सैनेटाईजर कराने के साथ हीं मोहल्ले की गली को सील कर दिया है। राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है कि मोहल्ले सैनेटाईजर का छिड़काव कराने के साथ हीं गली को सील किया गया है। 

Category

🗞
News

Recommended