Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला गुजरान में दो युवकों ने एक महिला को घर में अकेली देखकर बुरी नियत से दबोच लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी एक महिला ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका पति किसी कार्य से घर से बाहर गया था। आरोप है कि इसी कस्बे के हीं दो युवक कासिम व सोनू घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला को बुरी नियत से दबोच लिया। दोनों युवकों ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर दोनों युवक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की सूचना अपने पति को दी। बुधवार को महिला ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। 

Category

🗞
News

Recommended