Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भरथना विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरैया का रहने वाला व्यक्ति 35 दिन से लापता था। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित परिवार ने भरथना कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार ही लापता व्यक्ति की छानबीन शुरू कर रही थी लेकिन आज उसका शव ग्राम सरैया में मिला। जिसके पास पीड़ित परिवार के घर में मातम सा छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भरथना कोतवाली पुलिस ने बताया है कि कुछ दिन पहले मृतक के लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उनसे सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद आज हत्या का खुलासा हो पाया। खुद अपने बेटे ने अपनी पिता की हत्या करके गड्ढा खोदकर गाड़ा था। पुलिस ने बताया है कि प्रेम प्रसंग के चलते पिता की हत्या की गई, बेटे ने बताया था। 

Category

🗞
News

Recommended