Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद मुजफ्फरनगर में थाना नई मण्ड़ी कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। परिजनों ने चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की है इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
दरअसल बुधवार को थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दूधाहेडी निवासी अरविंद उर्फ पप्पू पुत्र महावीर की इलाज के दौरान मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल पर जमकर हंगामा काटा दरअसल अरविंद की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे नई मण्ड़ी में गौशाला रोड स्थित राजवंशी नर्सिग होम में इलाज चल रहा था आज फिर अरविंद को उपचार के लिए उसके परिजन उसे लेकर फिर हॉस्पिटल आए हैं मृतक के परिजनों का आरोप है कि बार-बार बुलाने के बावजूद चिकित्सक अरविंद को देखने के लिए नहीं आये जिससे उसकी हालत बिगड़ती गयी और मौत हो गयी। परिजनों ने अरविंद की मौत का कारण चिकित्सक की लापरवाही बताते हुए नर्सिग होम पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगां को समझा बुझाकर शांत किया। परिजनों ने चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी थी।

Category

🗞
News

Recommended