Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर प्रवास पर आने वाले हैं। सीएम शिवराज के साथ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इंदौर आ सकते है| सीएम शहर में करोड़ों रुपए की सौगात शहर वासियों को देने वाले हैं। सीएम के इंदौर दौरे के समय शहर की प्रमुख समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित करवाने के लिए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात का समय मांगा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि संभाग आयुक्त कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय और सीएम हाउस में आवेदन के जरिए मुलाकात का समय मांगा गया है लेकिन  जनता की समस्याओं के संदर्भ में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए अब तक समय  उपलब्ध नहीं करवाया गया है। उनका कहना है कि यदि कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल को सीएम शिवराज से मुलाकात का समय नहीं उपलब्ध करवाया जाएगा तो जनता के पक्ष में मुलाकात के सन्दर्भ में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर अलग से रणनीति बनाई जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended