Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में बीते दिनों हुई भारी बारिश की वजह से शहर की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी है। नगर निगम ने खस्ताहाल सड़कों को बहाल करने के लिए पैच वर्क अभियान शुरू किया है। फिलहाल सीएम के दौरे के मद्देनजर तेजी से काम करवाया जा रहा है। दरअसल भारी बारिश की वजह से शहर की अधिकांश सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके है। जिनकी वजह से वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही कई गड्ढों में पानी भरा होने से हादसें की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में फिलहाल निगम ने पेंचवर्क के जरिए सड़कों को बहाल करवाना शुरू किया है। निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश के चलते गिट्टी, मुरम के साथ ठंडा डामर डलवाकर सड़कों को ठीक करवाया जा रहा है।आधा काम हो चुका है और बचे काम को भी जल्द ही पूरा करवाया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended