Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मिर्जापुर में अस्थाई गौशाला की जानवरों की स्थिति अत्यंत ही खराब होती जा रही है गौशाला में ना तो ठीक प्रकार से चारे की व्यवस्था है ना ही पानी की व्यवस्था है इस वजह से जानवरों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है l गौशाला में चारा पानी की घोर अव्यवस्था है गौशाला की स्थिति भी ठीक नहीं है जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत भी कराया गया लेकिन उनकी तरफ से भी गोवंश के स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआl मिर्जापुर गौशाला में गायों की ठीक धन से देखभाल नहीं होने से कई गाय मरणासन्न स्थिति में पहुंच गई हैं l गायों के बीमार होने पर उनके इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है अभी गौशाला में कई गाय ऐसी हैं जिनके घाव में कीड़े पड़ रहे हैं लेकिन गौशाला प्रबंधन उनका इलाज नहीं करा रहा है l गौशाला में गायों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है l गौशाला में रह रही गायों के लिए गौशाला ही कब्रगाह बनती जा रही है l यहां गायों के चारे के लिए यदि कोई भला मानुस कुछ दान दे देता है तो गायों के लिए चारे का नसीब हो जाता है नहीं तो गायों को सूखे भूसे से काम चलाना पड़ता है इसके चलते गाय अत्यधिक कमजोर हो गई हैं और कुपोषण का शिकार होकर दम तोड़ रही है l यहां तैनात डॉक्टरों का कहना है कि चारा तो दूर उनके पास इलाज के लिए दवाएं तक नहीं है l बार-बार लिख लिख कर देने के बावजूद प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं देता है l 

Category

🗞
News

Recommended