Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गभाना। क्षेत्र के गांव कलुआ में पानी के ट्यूबवेल के स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से स्कूल चपरासी की मौके पर मौत हो गयी। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे संजय कुमार 38 पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी कलुआ अपने घर से खेत पर लगे ट्यूबवेल पर पानी लगाने गया था जैसे ही खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल के स्टार्टर को छुआ, तभी ट्यूबवेल के स्टार्टर में आ रहे करंट उसे पकड़ लिया। जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं थाना में दी तहरीर में उसके छोटे भाई सुरेंद्र ने बताया कि मेरी भाई की मृत्यु इतफाक से हुई है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सरकारी कॉलेज में चपरासी का काम करके अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। मृतक ने अपने पीछे अपनी पत्नी भावना व तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है।

Category

🗞
News

Recommended