Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
खाद नहीं मिली तो होगा बड़ा किसान आंदोलन - सपा राष्ट्रीय सचिव
#lockdown #coronavirus #kishan#andolan #khad #sapaneta
चंदौली। खाद की किल्ल्त व कालाबाजारी के मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को मुखर व आक्रामक नजर आए। उन्होंने मंडी समिति स्थित किसान सेवा केंद्र पहुंचकर वास्तविकता का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान खाद की किल्लत झेल रहे किसानों ने सपा नेता को घेर लिया और अपनी-अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद केंद्र प्रभारी सरोज कुमार से मुखातिब होकर स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दो दिन में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई तो सपा बड़ा किसान आंदोलन खड़ा करेगी।

Category

🗞
News

Recommended