Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कांधला- कस्बा निवासी महिला के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।कस्बा निवासी एक महिला को कस्बे के हीं दो युवकों ने घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता ने थाने पहुंचकर दोनों युवकों कासिम और सोनू के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरूवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ हीं महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended