Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ग्राम पंचायत चन्देसरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उज्जैन जिलाधीश की प्रतिनिधि प्रीति चौहान को सौंपा। अज्ञात रूप से नष्ट हो रही सोयाबीन फसल का जिले में समस्त तहसील एवं पटवारी हल्का क्षेत्रों में सर्व प्रारंभ करवाने तथा किसानों को मुआवजा राशि प्रदान कराने और बीमा कंपनी को जल्द से जल्द चयन करके बीमा कंपनी को बीमा प्रदान करने के आदेश जारी करने की मांग की है। किसानों की मांग जल्द से जल्द फसल सोयाबीन का सर्वे किया जाए। खराब फसल को बीमा क्लेम पात्रता दिलाए अति शीघ्र किसान भाइयों को राहत राशि वितरित की जाए जिला स्तरीय कृषि वैज्ञानिक द्वारा भी सर्वे कराया जाए। उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदी की गई थी। उसका भुगतान अभी तक किसान भाइयों को नहीं मिला जल्द से जल्द किसानों को भुगतान कराया जाए। आलू की फसल 2019 में 2 डिग्री ताप पर जलकर नष्ट हो गई थी। किसानों को बीमा पात्रता होने पर भी बीमा की राशि अभी तक नहीं दी थी। उन्हें भी बीमा राशि प्रदान किया जाए फसल चरण 2008 में ओलावृष्टि होने पर चले जलकर नष्ट हो गए थे। जिसका बीमा किसानों को अभी तक नहीं दिया गया 10 दिन में मांग स्वीकृत नहीं होने की दशा में जंगी प्रदर्शन किसानों के द्वारा किया जाएगा। ज्ञापन देने में सरपँच प्रतिनिधि राकेश परमार, गणेश पटेल सहित सैकड़ों किसानों ने आकर उज्जैन जिला कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन देकर शीघ्र निराकरण का निवेदन दिया। 

Category

🗞
News

Recommended