Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना काल में पूरी तरह ठप हो चुके टैंट व्यवसाय को संजीवनी देने की केंद्र व राज्य सरकारों से मांग की गई है। रियायत के साथ मैरिज गार्डन खोलने व दायरा बढ़ाने का भी आग्रह किया गया है। साथ ही टैंट व्यवसायियों ने शादी, सामाजिक समारोह पर कोरोना को देखते हुए लगाए कड़े प्रतिबंधों में गाइड लाइन्स के तहत ढील देने को भी कहा है ताकि बेरोजगार हो रहे लाखों लोगों के घरों में दो जून रोटी की जुगत हो सके। राजस्थान टैंट डीलर्स किराया व्यवसाय समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में यह बात निकल कर आई। इस दौरान 30 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि, सदस्य मौजूद थे।

Category

🗞
News

Recommended