Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ललितपुर जिला जेल में आज शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कोतवाली तालबेहट से लाए जा रहे एक नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी ने जिला जेल गेट के सामने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन। युवक की हालत गड़बडाने से पुलिसकर्मियों मचा हड़कंप तत्काल लेकर पहुंचे जिला चिकित्सालय जहां चल रहा है उसका इलाज। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जखौरा के एक गांव निवासी राजेश कुशवाहा के खिलाफ 26 फरवरी 2020 को कोतवाली तालबेहट में एक नाबालिग को फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी आरोपी युवक ने बताया कि लड़की के परिजनों ने उसे यह झांसा देकर बुलाया कि हम तुम दोनों का राजीनामा कर देंगे वापस आ जाओ, जबकि आरोपी युवक का कहना था कि लड़की ने बहुत मना किया कि घर मत चलो उसके परिजन उसके साथ ना केवल बदसलूकी करेंगे बल्कि जेल भी भिजवा देंगे। उसके बाद भी वह ललितपुर आया क्योंकि थाना कोतवाली तालबेहट में मामला पहले से ही दर्ज था। लिहाजा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बलात्कार और पास्को की धारा में मामला तरमीन भी कर दिया। इसके बाद आज जब आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने आई तो आरोपी ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आरोपी युवक से जब पूछा गया कि तुम्हारे पास विषाक्त पदार्थ आया कहां से तो युवक का कहना था कि उसे पता था कि उसके साथ यदि गलत होगा तो वह जान दे देगा।

Category

🗞
News

Recommended