Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जेल प्रहरियों के बयान लेकर डीआइजी ने शुरू की जांच
- होटल में जन्मदिन पार्टी मनाने का मामला, डीजी को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट

जोधपुर.
केन्द्रीय कारागार जोधपुर की महिला प्रहरियों की देवलिया गांव स्थित होटल में पन्द्रह अगस्त को डांस का वीडियो वायरल होने और एक महिला जेल प्रहरी के जन्मदिन पार्टी मनाने के मामले की जांच उदयपुर जेल के उप महानिरीक्षक सुरेन्द्रसिंह ने गुरुवार को शुरू की। एक-दो जांच पूरी होने पर जांच रिपोर्ट जयपुर में पुलिस महानिदेशक को सौंपी जाएगी।

जेल सूत्रों के अनुसार मामले की जांच उदयपुर केन्द्रीय कारागार के डीआइजी सुरेन्द्रसिंह शेखावत को सौंपी गई। जांच करने के लिए वे बुधवार शाम जोधपुर पहुंचे थे। डीआइजी शेखावत ने गुरुवार सुबह जांच शुरू की। उन्होंने सबसे पहले जन्मदिन पार्टी रखने वाली चिरमी बिश्नोई के बयान लिए। साथ ही उसके जन्मदिन संबंधी दस्तावेजों की जांच भी की।
डीआइजी ने जन्मदिन पार्टी में शामिल होने वाली अन्य जेल प्रहरियों के भी बयान लिए हैं। पार्टी में शामिल होने वाले कुछ और व्यक्तियों के भी बयान लिए जाएंगे। जांच संभवत: शुक्रवार अपराह्न तक पूरी होने की उम्मीद है। डीआइजी मामले की जांच रिपोर्ट जयपुर में डीजी को सौंपेंगे।

Category

🗞
News

Recommended