Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नोएडा के सेक्टर- 71 की कई सोसाइटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व सेक्टरवासियों ने गुरुवार को सेक्टर-52 के बिजली ऑफिस पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि विद्युत विभाग लोगों के गलत बिल बना रहा है। जिसे ठीक कराने के लिए लोगों को बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गलत बिल मिलने के बाद दोपहर सेक्टर- 71 की शिव शक्ति अपार्टमेंट, मेट्रो अपार्टमेंट, साईं अपार्टमेंट के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।


शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर-71 के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जगदीश यादव जग्गा ने बताया कि बिजली विभाग लोगों के गलत बिल भेज रहा है। इस मुद्दे को कई बार उन्होंने व सेक्टर के निवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के सामने रखा। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कई कई घंटे बिजली दफ्तर में इंतजार करके निराश होकर लोगों को वापस लौटना पड़ता था। इससे नाराज होकर आरडब्ल्यूए व सेक्टर निवासियों द्वारा सेक्टर-52 स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया गया।

Category

🗞
News

Recommended