Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रतलाम। आलोट में कई दिनों से किसानों के द्वारा अनेक विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन दिया, लेकिन प्रशासन के आला अधिकारी नहीं जागे पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस शहर कांग्रेसियों कांग्रेस द्वारा किसानों की फसल को ही नष्ट को मुआवजे को लेकर ज्ञापन दिया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी आला अधिकारी किसानों की हुई फसल नष्ट का मुआवजा करने नहीं पहुंचे। जिसको लेकर आज आलोट विधायक मनोज चावला एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जी सोलंकी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की तादाद में तहसील कार्यालय का किसानों के साथ घेराव किया गया। खास बड़ी बात इस आंदोलन में एक देखने को मिली कि कार्यालय का घेराव करते समय किसान खराब हुई फसलों का नमूना लेकर वहां पर पहुंचे और आक्रोशित किसानों ने प्रशासन मुर्दाबाद शिवराज सिंह चौहान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

Category

🗞
News

Recommended