Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आज राष्ट्रीय खेल दिवस है. हर वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है .भारत सरकार ने इसकी शुरुआत वर्ष 2012 से की थी .मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक में तीन बार भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी इसलिए उनके सम्मान में हर साल यह दिन मनाया जाता है. देश में खेलों को बढ़ावा देने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई आयोजन किए जाते हैं. लेकिन देश में हॉकी फुटबॉल वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों से इतर भी एक खेल है, और वह खेल है राजनीति . इस खेल में राजनीतिक दल जनता को फुटबॉल बनाकर सालों से खेलते आ रहे हैं . जनता बेचारी अपनी समस्याएं के हल की आस में पक्ष और विपक्ष के पाले में इधर उधर लुढ़कती रहती है.देखिये इस मुद्दे पर कार्टूनिस्ट सुधाकर का ये कार्टून

Recommended