Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आज भी जारी रहा एनएसयूआई का सत्याग्रह
जेईई मेन्स 2020 और नीट परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग
राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर चला रहा एनएसयूआई का सत्याग्रह शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जेईई मेन्स 2020 और नीट परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में सत्याग्रह किया जा रहा है। इस दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष अमरदीप का कहना था कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती सत्याग्रह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कोरोना काल में यह परीक्षा करवा रही है जिसमें लाखों विद्यार्थियों को सम्मिलित होना है। इस परीक्षा का आयोजन इन विद्यार्थियों की जान के साथ खिलवाड़ है, इसलिए इसे स्थगित किया जाना चाहिए।गौरतलब है कि एनएसयूआई का सत्याग्रह न केवल राजधानी जयपुर बल्कि देश भर में चल रहा है। पूरे देश में इसी मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता धरना देकर सत्याग्रह कर रहे हैं। कल पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट भी धरना स्थल पर पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया था।

Category

🗞
News

Recommended