दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादियों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों के बारे में विशेष जानकारी के बाद जदूरा क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। जैसे ही सुरक्षाबल छिपे आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।