Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली की कांधला पुलिस ने क्षेत्र के कैराना मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा एक चोरी का मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कांधला पुलिस एसपी शामली विनीत जयसवाल का आदेश पर कैराना मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी कैराना की ओर से कांधला पुलिस को दो युवक आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों दोनों युवकों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा के लिए फायर करते हुए मौके से एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा है। पकड़ा गया आरोपी शातिर लुटेरा है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा चोरी का मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नसीम निवासी ग्राम आल्दी थाना काधला बताया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended