Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झाँसी। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुरेचा में बीते 11 अगस्त को मछली ठेकेदार सुखराम सिंह पुत्र देव पाल सिंह निवासी महादेवन थाना कर्वी जिला चित्रकूट की हत्या कर दी गई थी। जिसमें थाना मऊरानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 339/ 20 धारा 147 /148 /149 /302 आईपीसी बनाम राहुल खंगार आदि पंजीकृत किया गया था उपरोक्त मुकदमे में राहुल खंगार फरार चल रहा था।कोतवाली मऊरानीपुर पुलिस को शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त उपरोक्त राठ रेंज के जंगल में रामघाट मंदिर से करीब 500 मीटर आगे अपने भाई के साथ बैठा है। इस सूचना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मऊरानीपुर अपनी टीम व एस ओ जी टीम के साथ गए तो दौरान गिरफ्तारी अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया तो आत्म सुरक्षा में फायरिंग करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिस के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु मऊरानीपुर लाया जा रहा है तथा भागे हुए व्यक्ति की तलाश हेतु एवं गिरफ्तारी हेतु आसपास के थानों की फोर्स के साथ कॉम्बिंग की जा रही है घायल व्यक्ति राहुल खंगार है जिसके ऊपर ₹10000 का पुरस्कार घोषित है।

Category

🗞
News

Recommended