Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
त्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,22,277 सैंपल्स की जांच की गई, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमितों के 5,447 नए मामले सामने आए हैं। यह कुल जांच का 4.4 फीसद है। कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 52,651 है। अब राज्य में कुल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2,15,582 पहुंच गया है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,57,879 हैं। यानी प्रदेश में अब तक 73 फीसद रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 77 और लोगों की मौत के साथ अब तक कुल 3294 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है।



अब तक प्रदेश में कुल 52,02,557 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में इस समय सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी लखनऊ में हैं। यहां शुक्रवार को 707 नए कोरोना वायरस से संक्रमित केस मिले हैं, जबकि 721 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। इस समय यहां 6,768 एक्टिव केस हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कानपुर में 3,097, तीसरे नंबर पर प्रयागराज में 2,866, चौथे नंबर पर गोरखपुर में 2,532 और पांचवें नंबर पर 1,786 एक्टिव केस वाराणसी में हैं।

यूपी में बीते 24 घंटे में जिन 77 लोगों की मौत हुई है उनमें लखनऊ के 12, कानपुर के 12, प्रयागराज व झांसी के चार-चार, वाराणसी, मुरादाबाद, कुशीनगर, हरदोई व सोनभद्र के तीन-तीन, मेरठ, देवरिया, जौनपुर, सहारनपुर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, चंदौली व रायबरेली के दो-दो, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, उन्नाव, सीतापुर, प्रतापगढ़, हापुड़, कन्नौज,शामली, बलरामपुर व अंबेडकरनगर का एक-एक व्यक्ति शामिल है।


#Coronavirus #COVID19 #UP #Uttarpradesh #Updates

Category

🗞
News

Recommended