Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तराखंड के चमोली इलाके में पुरसाड़ी के पास भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण पिछले 17 घंटों से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। लामबगड़ और भंवरपानी में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से पहाड़ी का मलबा नेशनल हाइवे पर आकर गिरा।
नेशनल हाइवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (NHIDCL) की टीम राजमार्ग खोलने में लगी है। गौरतलब है कि केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू हो गया है तो वहीं, वहीं बद्रीनाथ हाईवे पुरसाड़ी और क्षेत्रपाल में मार्ग खोलने के प्रयास जारी है।

Category

🗞
News

Recommended