Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश से नर्मदा सहित कई नदियां उफान पर आ गई हैं। होशंगाबाद में नर्मदा नदी में पानी का स्तर बढ़ने से आस-पास के इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसी के चलते एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो होशंगाबाद के सेठानी घाट के पास की एक कॉलोनी का है, जिसमें नदी के पानी के साथ एक मगरमच्छ जा पहुंचा। जिसे देख लोग डरे जरूर मगर उसे देखने के लिए भीड़ भी जमा हुई। यह वायरल हो रहा वीडियो है फेक, वीडियो होशंगाबाद का नहीं, बल्कि पिछले साल गुजरात के वड़ोदरा में हुई मूसलाधार बारिश का है, जहां 10 फीट का मगरमच्छ सड़क पर देखने को मिला था।  
https://www.youtube.com/watch?v=36nFL6VGeGI&feature=youtu.be
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में एक बार फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी दो-तीन दिनों तक चल सकता है।

Category

🗞
News

Recommended