Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुवासरा नगर में स्थानीय ओल्ड पलासिया पुराना बस स्टैंड भगत सिंह शॉपिंग कंपलेक्स की दूसरी मंजिल एवं निचली मंजिल पर भारत सरकार के प्रधानमंत्री के द्वारा पूरे भारत में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूक बनाया जा रहा है। वही सुवासरा नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा यहां पर सफाई अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सिर्फ और सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कर्मचारी सुवासरा नगर में सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वही सुवासरा नगर में स्वच्छता को लेकर पूरे नगर में गंदगी का सामरा बना हुआ है। यहां पर 15 के 15 वार्डों में भी स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार की कोई सफाई नहीं की जा रही है। सुवासरा नगर परिषद की उदासीनता के चलते यहां पर कई बार कई बार समाचार पत्रों में भी न्यूज़ प्रकाशित की गई, लेकिन अंधेरी नगरी चौपट राजा जैसा हाल नगर पंचायत का हो रहा है। देश में कोरोना महामारी चल रही है। वही सुवासरा नगर में भी कोरोना महामारी का कहर जारी है एवं करीबन 50 से 60 संक्रमित सुवासरा नगर में हो चुके हैं। 

Category

🗞
News

Recommended