Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हाथ मे चाकू लेकर जान से मारने दुकान में घुसा युवक रंगे हाथ युवक गिरफ्तार। इस वक्त एक बड़ी खबर मऊ जनपद से आ रही है जहां शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर एक दुकानदार को मारने के लिए उसकी दुकान में घुस गया। दुकानदार के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने युवक को रंगेहाथ चाकू के साथ गिरफ्तार कर सारहू पुलिस चौकी ले कर आये। बताते चलें कि सहादतपुरा के मछली मंडी के पास रहने वाला विनय कुमार का रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साए विनय ने हाथों ने चाकू लेकर उस दुकानदार को जान से मारने के लिए उसकी दुकान में घुस गया। शुक्र बस इतनी रही कि वहां से गुजर रहे पुलिस कर्मियों ने विनय को हाथ में चाकू लिए देख लिया, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने विनय को रंगे हाथ चाकू के साथ गिरफ्तार कर सारहू पुलिस चौकी ले आयी। पुलिस चौकी में पुलिस युवक से पूछताछ कर रहीं है। वहीं पुलिस आगे की कार्यवाई करते हुवे विनय को जेल भेजने की कार्यवाई में जुटी हुई हैं। वहीं इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया युवक मानसिक विक्षिप्त दिखाई दे रहा है। युवक के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाई की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended