Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मंदसौर। जिला कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निर्देश अनुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री सीपी सांवले के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। जहा आज दिनांक 29/8/2020 को इसी तारतम्य में आबकारी दल द्वारा ग्राम शक्कर खेड़ी एवं बेटीखेड़ी मैं दबिश दी जाकर 1800 किलो महुआ लहान 100 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त की गई जिसमें कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जिसमें एक ज्ञात एवं चार अज्ञात प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए एवं आरोपी रोमा बाई पति भेरूलाल बांछड़ा ग्राम कचनारा तहसील सीतामऊ पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34 (क)(फ)तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

Category

🗞
News

Recommended