Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जिले के 100 शासकीय स्कूलों में एनर्जी क्लब बनाने के की शुभारंभ अवसर पर की घोषणा नवीन नवकरणीय ऊर्जा व पर्यावरण विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने कुसुम ए पोर्टल का शुभारंभ सुशासन भवन के सभाकक्ष से किया गया। इस अवसर पर मंत्री डंग द्वारा घोषणा की गई कि मंदसौर जिले के 100 शासकीय स्कूलों में एनर्जी क्लब बनाए जायगे। जिसके तहत सभी स्कूलों में ऊर्जा दक्ष एल.ई.डी. बल्ब, ट्यूबलाईट और सीलिंग फेन प्रदाय किए जायेंगे। ओंकारेश्वर बांध पर सौर ऊर्जा की प्लेटे लगाई गई है, उसी तर्ज पर गांधी सागर बांध के जल स्त्रोत के क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा की प्लेट लगाई जाएगी। आगामी सर्वे गांधी सागर क्षेत्र का करवाया जाएगा। मंत्री श्री डंग द्वारा कहा गया कि कुसुम ए योजना देश के साथ-साथ प्रदेश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। किसान इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये तथा जो भी बंजर भूमि है उसका सदुपयोग करें। मंदसौर जिले का सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में विशेष नाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश को एक नई दिशा प्रदान की गई है। भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended