Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
यूपी में अब तक 13 मंत्री हुए कोरोना संक्रमित
#यूपी # कोरोना #तबाही #कोरोनासंक्रमित #यूपीकेकईमंत्रीहुएकोरोनापॉजिटिव #coronavirus #coronainup #coronaeffected #upcabinetministers #coronapositive #luckdown
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। हालात इतने खराब हो रहे हैं कि यूपी में रोजाना करीब 5000 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को पुनः पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2,19,457 पहुंच गई है। इनमें आम जनता की हालात तो खराब है ही,मंत्री और संतरी भी कोरोना की नजर से बच नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो शनिवार को मंत्री सतीश महाना कोरोना की गिरफ्त में आने वाले 13वें मंत्री बन गए हैं। सतीश महाना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और बताया कि डाक्टरों की सलाह पर वह होम आइसोलेट हो गए हैं। सतीश महाना ने अपने सहयोगी और बाकी मिलने जुलने वालों को चेताया कि पिछले कुछ दिनों में सम्पर्क में आने वाले सभी लोग अपनी कोरोना जांच करा लें। सतीश महाना यूपी सरकार में औद्योगिक मंत्री की जिम्मेदारी संभाला रहे हैं। महाना के साथ ही उनके स्टाफ के तीन सदस्यों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इससे पहले योगी सरकार के 12 मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इनमें कुछ ने खुद को होम आईसोलेट किया, तो कुथ ने पीजीआई व अन्य अस्पतालों में भर्ती हो कर अपना इलाज कराया...

Category

🗞
News

Recommended