Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जयपुर। भगवान महावीर के 'जीओ और जीने दो' के संदेश के साथ निर्भया स्क्वॉड टीम ने कोरोना से बचाव को लेकर शहरवासियों को जागरूक किया। निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने जवाहर सर्किल पर

जैन धर्म के सिद्धांतों अहिंसा, शाकाहार, अहिंसा परमोधर्म, पानी छान कर पीना, रात्रि भोजन का त्याग आदि को जीवन में उतारने पर जोर दिया। इस मौके पर राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने नोडल अधिकारी सुनीता मीना का सम्मान कर भगवान महावीर की फोटो भेंट की। जैन समाज के लोगों ने फूल बरसाकर निर्भया स्क्वॉड टीम का सम्मान किया। इस दौरान वक्ताओं ने कोरोना से बचाव के लिए आमजन को समझाया कि बाहर निकलने से पहले मुहं पर मास्क जरूर बांधे। बुखार, खांसी व सांस की तकलीफ होने पर अस्पताल जाएं। आपस में सोशल डिस्टेंस की पालना करें। इसी प्रकार तेजा दशमी एवं रामदेव जयंती पर निर्भया स्क्वॉड ने विशेष कार्यक्रम कर त्योहार घरों में मनाने तथा ऑनलाइन दर्शन करने का आग्रह किया। नोडल अधिकारी ने महिलाओं से कहा कि डरे नहीं कोई भी परेशानी हो तो 1090, 100 नंबर या 112 नंबर पर कॉल करें।

Category

🗞
News

Recommended