Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
वैश्विक महामारी कोविड-19 ने जिस तरह से दुनिया भर में आम जनजीवन को प्रभावित किया है, तीज त्योहार भी उससे बचे नहीं हैं। भीड़ और चहल-पहल जिन त्योहारों की रौनक हुआ करती थी, कोरोना काल में वो कब बीत गए पता ही नहीं चला। रमजान से लेकर इर्द और बकरीद तक तो इधर नवरात्र से लेकर बैसाखी, गुरू पूर्णिमा, सावन और श्रीकृष्ण जयंती भी बेहद सादगी से बीती। गम का महीना मुहर्रम भी इसी सादगी और कोरोना प्रतिबंधों के साथ बीत रहा है। इमामबाड़े, इमाम चौक और अखाड़े वीरान हैं। न ताजिया सजाए गए हैं और न ही जुलूस निकले हैं। घरों में मजलिस और इमाम हुसैन को याद कर मुहरर्म का एहतमाम बेहद सादगी से किया जा रहा है।

#Muharram2020 #MuharramTazia #Coronavirus

पूर्वांचल में जौनपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर में मुहर्रम बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। कहा जाता है कि शिया आबादी की वजह से लखलऊ के बाद जौनपुर में मुहर्रम का खास एहतमाम होता है। इसी तरह इलाहाबाद और गोरखपुर में भी मुहरर्म के मौके पर बड़े जुलूस और अखाड़े व ऐतिहासिक ताजिया निकलते हैं, मेला भी लगता है। पर इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन पर पाबंदी है। किसी भी धार्मिक कार्य के लिये पांच से ज्यादा लोगों को जुटने की इजाजत नहीं। अकेले बनारस में ही 500 से अधिक ताजिया, सैकड़ों अखाड़े और दर्जनों बड़े जुलूस जो हर साल निकलते थे इस बार नहीं निकले।
वाराणसी की ऐतिहासिक रांगे की ताजिया के सरपरस्त मुमताज अली बाबर ने कहा कि मुहर्रम में जिस तरह का सूनापन देखने को मिल रहा है ऐसा कभी नहीं रहा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये शासन प्रशासन की ओर से कुछ पाबंदियों की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। 20 अगस्त को पहली मुहर्रम से सारे आयोजन स्थगित हैं। नवीं मुहर्रम को ताजिया भी नहीं बैठाया जाएगा और न ही अखाड़े और जुलूस आएंगे। तीसरे और छठे मुहर्रम को अलम, छह को दुलदुल का जुलूस भी नहीं निकला। नवीं मुहर्रम को नाल दूल्हे का जुलूस भी स्थगित है जो पूरे शहर में घूमता है।
इस्लामिया मस्जिद के इमाम मुफ्ती हारून रशीद नक्शबंदी का कहना है कि कोरोना महामारी का फैलाव रोकने के लिये सरकार और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से बचाव के लिये कुछ गाइडलाइंस और पाबंदियां सभी धार्मिक आयोजनों पर लगाई गई हैं। उनका पालन जरूरी है। मुहर्रम का एहतमाम भी इसी गाइडलाइन के साथ सादगी के तरीके से हो रहा है।

#Covid19 #Taziajuloos #Corona

Category

🗞
News

Recommended